पढने और संकलन का शौक ही इस ब्लॉग का आधार है... महान कवि, शायर, रचनाकार और उनकी उत्कृष्ट रचनाएँ.... हमारे मित्र... हमारे गुरु... हमारे मार्गदर्शक... निश्चित रूप से हमारी बहुमूल्य धरोहर... विशुद्ध रूप से एक अव्यवसायिक संकलन जिसका एक मात्र और निःस्वार्थ उद्देश्य महान काव्य किवदंतियों के अप्रतिम रचना संसार को अधिकाधिक काव्य रसिकों तक पंहुचाना है... "काव्य मंजूषा"
Showing posts with label मोमिन खां मोमिन. Show all posts
Showing posts with label मोमिन खां मोमिन. Show all posts

Thursday, 12 July 2012

तगाफुल शिआर

जो पहले दिन से ही दिल का कहा न करते हम. 
तो अब यह लोगों की बातें सुना न करते हम. 

अगर न दाम' में जुल्फ़े-सियह के आ जाते,
तो यूँ ख़राब-ओ-परीशां रहा न करते हम. 

न भरते दम जो किसी शोला-रू की ख्वाहिश का, 
तो ठंडी सांस हमेशा भरा न करते हम. 

अगर न आँख तगाफुल-शिआर' से लगती,
तो बैठे बैठे यूँ चौंक उठा न करते हम. 

उस आफ़ते-दिल-ओ-जाँ पे अगर न मर जाते, 
तो अपने मरने की हरदम दुआ न करते हम. 

अगर न हंसना हंसाना किसी का भा जाता, 
तो बात बात पे यूँ रो दिया न करते हम.

______________ शब्दार्थ_________________
दाम=जाल | जुल्फे-सियह=काले बाल | शोला-रू=आग की लपटों जैसा | तगाफुल शिआर=लापरवाह |
_____________________________________

Tuesday, 26 June 2012

सैर-ए-बुतखाना

न कटी हमसे शब् जुदाई की. 
कितनी ही ताकत आजमाई की.

रश्के दुश्मन' बहाना था सच है, 
मैंने ही तुमसे बेवफाई की. 

आये वह दस्त-गैर' में दिए हाथ,
आस' टूटी शिकस्ता-पाई' की. 

घर तो उस माहवश का दूर न था, 
लेक' ताला' ने नारसाई' की. 

मर गए, पर है बेखबर सैयाद,
अब तवक्को' नहीं रिहाई' की. 

मोमिन आओ तुम्हें भी दिखला दूं, 
सैर-ए-बुतखाना' में खुदाई' की.

_________________शब्दार्थ___________________
रश्के दुश्मन=शत्रु से इर्ष्या | दस्त-गैर=किसी और का हाथ | आस=आशा | शिकस्तापाई=हारजाना | माहवश=चाँद की तरह | लेक=लेकिन | ताला=भाग्य | नारसाई=पहुँचने से रोकना | तवक्को=भरोसा | रिहाई=छुटकारा | सैर-ए-बुतखाना=हसीनाओं के क्षेत्र की सैर | खुदाई=इश्वरता |
_________________________________________

Thursday, 21 June 2012

अजनबी से हम

ठानी थी दिल में अब न मिलेंगे किसी से हम. 
पर क्या करें के हो गए नाचार' जी से हम. 

बे-रोये मिस्ले-अब्र' न निकला गुबारे-दिल,
कहते थे उनको बर्के-तबस्सुम' हंसी से हम.

मुह देखने से पहले भी किस दिन वह साफ़ थे, 
बे-वज्ह क्यों गुबार' रखें आरसी' से हम. 

क्या दिल को ले गया कोई बेगाना-आशना' 
क्यों अपने जी को लगते हैं कुछ अजनबी से हम. 

साहब ने इस गुलाम को आजाद कर दिया, 
लो बंदगी कि छूट गए बंदगी' से हम.

_________________शब्दार्थ _____________________
नाचार = बेबस | मिस्लेअब्र = घटाओं कि तरह | बर्के तबस्सुम = जिसकी मुस्कान बिजली कि तरह हो | गुबार = मैल | आरसी = आईना | बेगाना-आशना = अनजान मित्र | बंदगी = चाकरी |
____________________________________________

Sunday, 17 June 2012

निगहे इल्तिफात

पामाल' इक नजर में करार-ओ-सबात है.
उसका न देखना निग़हे इल्तिफात' है.

पैगाम्बर-रकीब' से होते हैं मशविरे,
सुनता नहीं किसी की यह कहने की बात है.

छुटकर कहाँ असीरे मुहब्बत' की जिन्दगी,
नासेह यह बन्दे-ग़म' नही, कैदे हयात' है.

क्या यूँ ही जायेगी मेरी फ़रियाद सरजनिश 
नासेह यह बन्दे गम नहीं कैदे हयात है. 

बदनामियों के डर से अबस' तुम चले कि मैं,
हूँ तैरा-रोज़' मेरी सहर भी तो रात है.

क्या माल है कि जान दे देते हैं दम' तुम्हें,
अगियार-बुलहवस' की यही कायनात है.

____________________शब्दार्थ______________________
पामाल = बर्बाद | करार-ओ-सबात = सुख और चैन | निगहे इल्तफ़ात = कृपा दृष्टी (कनखियों से देखने की अदा) |  पैगाम्बर-रकीब = संदेश लाने वाता शत्रु | असीरे मुहब्बत = इश्क का कैदी | बन्दे गम = दुःख की कैद | कैदे हयात = जीवन का बंधन |  सरजनिश =व्यर्थ | नासेह = उपदेशक | उम्मीदे नजात = छुटकारे की आशा | अबस = बेकार | तैरा रोज = बुरे दिनों वाला | दम = लालच | अगियार बुलहवस = लालची लोग |
______________________________________________________________________


Wednesday, 13 June 2012

दुर्र-ए-नायाब

जाते थे सुबह रह गये बेताब देखकर. 
ताला' हमारे चौंक पड़े ख्वाब देखकर. 

पाया जो दुश्मनों ने तेरे पास ऐतबार, 
आँखें चुराते हैं मुझे अहबाब' देखकर. 

तौबा कहाँ कदूरते-बातिन' के होश थे, 
गश हो गया मैं रंग-मये-नाब' देखकर. 

रोये वह मेरे हाल पर हैरान क्यों न हो,
आँखें से खुल गईं दुर्र-ए-नायाब' देखकर.

है है तमीज इश्को हवस आज तक नहीं, 
वह छिपते फिरते हैं मुझे बेताब देखकर. 

'मोमिन' यह ताब' क्या कि तकाजा-ए-जलवा' हो,
काफिर हुआ मैं दीन' के आदाब' देखकर. 

_____________________________शब्दार्थ _______________________________
ताला=भाग्य | ऐतबार=भरोसा | अहबाब=मित्रगण | कदूरते-बातिन=भीतरी अदावत | रंग-मये-नाब=शराब का रंग | दुर्र-ए-नायाब=दुर्लभ मोती | इसको-हवस=प्रेम और कामना | ताब=ताकत | तकाजा-ए-जलवा=दर्शन कि चाहत | दीन=धर्म | आदाब=शिष्टाचार
____________________________________________________________________