पढने और संकलन का शौक ही इस ब्लॉग का आधार है... महान कवि, शायर, रचनाकार और उनकी उत्कृष्ट रचनाएँ.... हमारे मित्र... हमारे गुरु... हमारे मार्गदर्शक... निश्चित रूप से हमारी बहुमूल्य धरोहर... विशुद्ध रूप से एक अव्यवसायिक संकलन जिसका एक मात्र और निःस्वार्थ उद्देश्य महान काव्य किवदंतियों के अप्रतिम रचना संसार को अधिकाधिक काव्य रसिकों तक पंहुचाना है... "काव्य मंजूषा"
Showing posts with label सूरदास. Show all posts
Showing posts with label सूरदास. Show all posts

Friday, 15 March 2013

सोइ कछु कीजै दीन-दयाल

सोइ कछु कीजै दिन दयाल।
जातें जन छन चरण न छाड़ें, करुणा-सागर भक्त-रसाल॥
सोइ कछु कीजै दीन दयाल।

इंद्री अजित बुद्धि विषयारत, मन की दिन-दिन उल्टी चाल।
काम, क्रोध, मद-लोभ-महाभय, अह-निसि नाथ रहत बेहाल॥
सोइ कछु कीजै दीन-दयाल।

जाग-जुगति, जप-तप, तीरथ-ब्रत, इन मैं एकौ अंक न भाल।
कहा करौ, किहिं भांति रिझावौं, हौं तुम को सुंदर नंदलाल॥
सोइ कछु कीजै दीन-दयाल।

सुनि सम्राट, सर्वज्ञ कृपानिधि, असरन-सरन, हरन, जग-जाल।
कृपानिधान, सूर कौ यह गति, कासौं कहै कृपन इहिं काल॥
सोइ कछु कीजै दीन-दयाल। 

___________________________

Monday, 11 March 2013

जनम तौ ऐसेहिं बीत गयौ...



जनम तौ ऐसेहिं बीत गयौ।
जैसे रंक पदारथ पाये, लोभ बिसाहि लयौ॥
जनम तौ ऐसेहिं बीत गयौ।

बहुतक जन्म पुरीष परायन, सूकर-स्वान भयौ।
अब मेरी – मेरी कर बौरे, बहुरौ बीज बयौ॥
जनम तौ ऐसेहिं बीत गयौ।

नर कौ नाम पारगामी हौ, सो तोहि स्याम दयौ।
तै जड़ नारिकेल कपि-कर ज्यौं, पायौ नाहिं पयौ॥
जनम तौ ऐसेहिं बीत गयौ।

रजनी गत बासर मृगतृष्णा, रस हरि कौ न चयौ।
सूर नन्द-नन्दन जेहिं बिसरयौ, आहूहिं आप हरौ॥
जनम तौ ऐसेहिं बीत गयौ। 

________________________

भजन बिनु जीवत जैसे प्रेत

भजन बिनु जीवत जैसे प्रेत।
मलिन मंद मति डोलत घर-घर, उदर भरन के हेत॥
भजन बिनु जीवत जैसे प्रेत।

मुख कटु-बचन नित्त पर निंदा, संगति सुजस न लेत।
कबहुँ पाप करय पावत धन, गाड़ि धूरि तिही देत॥
भजन बिनु जीवत जैसे प्रेत।

गुरु ब्रहमन अरु संत-सुजन के, जात न कबहुँ निकेत।
सेवा नहिं भगवंत - चरण की, भवन नील कौं खेत॥
भजन बिनु जीवत जैसे प्रेत।

कथा नहीं गुण-गीत सुजस हरि, सब काहू दुख देत।
ताकी कथा कहाँ सुनि सूरज, बूड़त कुटुंब समेत॥
भजन बिनु जीवत जैसे प्रेत।

________________________________