पढने और संकलन का शौक ही इस ब्लॉग का आधार है... महान कवि, शायर, रचनाकार और उनकी उत्कृष्ट रचनाएँ.... हमारे मित्र... हमारे गुरु... हमारे मार्गदर्शक... निश्चित रूप से हमारी बहुमूल्य धरोहर... विशुद्ध रूप से एक अव्यवसायिक संकलन जिसका एक मात्र और निःस्वार्थ उद्देश्य महान काव्य किवदंतियों के अप्रतिम रचना संसार को अधिकाधिक काव्य रसिकों तक पंहुचाना है... "काव्य मंजूषा"
Showing posts with label कैफ़ी आज़मी. Show all posts
Showing posts with label कैफ़ी आज़मी. Show all posts

Monday, 11 March 2013

चाँदनी रातें बिखर गयीं

क्या जाने किसी की प्यास बुझाने किधर गयीं |
उस सर पे झूम के जो घटाएं गुज़र गयीं | 

दीवाना पूछता है ये लहरों से बारहा, 
कुछ बस्तियाँ यहाँ थीं बताओ किधर गयीं |

अब जिस तरफ़ से चाहे गुज़र जाए कारवाँ, 
विरानियाँ तो सब मिरे दिल में उतर गयीं | 

पैमाना टूटने का कोई ग़म नहीं मुझको, 
ग़म है तो ये कि चाँदनी रातें बिखर गयीं |

पाया भी उनको खो भी दिया चुप भी हो रहे, 
इक मुख़्तसर सी रात में सदियाँ गुज़र गयीं |


___________________

Thursday, 28 June 2012

इश्तिहार

हाथ आकर लगा गया कोई. 
मेरा छप्पर उठा गया कोई. 

लग गया इक मशीन से मैं भी,
शहर में ले के आ गया कोई. 

मैं खडा था की पीठ पर मेरी,
इश्तिहार इक लगा गया कोई. 

अब वो अरमान है ह वो सपने,
सब कबूतर उड़ा गया कोई. 

मेरा बचपन भी साथ ले आया, 
गाँव से जब भी आ गया कोई. 
________________________

Saturday, 23 June 2012

ग़म-ए-पिन्हा

तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो. 
क्या ग़म है जिसको छुपा रहे हो 

आँखों में नमी, हंसी लबों पर, 
क्या हाल है, क्या दिखा रहे हो. 

बन जायेंगे जहर पीते पीते, 
ये अश्क़ जो पीते जा रहे हो. 

जिन ज़ख्मों को वक़्त भर चला है, 
तुम क्यों उन्हें छेड़े जा रहे हो. 

रेखाओं का खेल है मुक़द्दर,
रेखाओं से मात खा रहे हो. 

__________________________

Wednesday, 20 June 2012

सराब

शोर यूँ ही न परिंदों ने मचाया होगा. 
कोई जंगल की तरफ शहर से आया होगा. 

पेड़ के काटने वालों को ये मालूम तो था, 
जिस्म जल जायेंगे जब सर पे न साया होगा. 

बानी-ए-जश्न-ए-बहारां' ने ये सोचा भी नहीं, 
किसने काँटों को लहू अपना पिलाया होगा. 

अपने जंगल से जो घबरा के उड़े थे प्यासे,
ये सराब' उनको समंदर नजर आया होगा. 

बिजली के तार पे बैठा हुआ तनहा पंछी,
सोचता है की वो जंगल तो पराया होगा.

______________शब्दार्थ ______________
बानी-ए-जश्ने-बहारां = बसंतोत्सव शुरू करने वाला | सराब = मरीचिका |
__________________________________

Thursday, 14 June 2012

कागज़ का शहर

पत्थर के खुदा वहाँ भी पाये. 
हम चाँद से आज लौट आये. 

दीवारें तो हर तरफ खडी हैं, 
क्या हो गये मेहरबान साये, 

जंगल की हवायें आ रही हैं, 
कागज़ का ये शहर उड़ न जाये. 

लैला ने नया जनम लिया है, 
है कैस कोई जो दिल लगाये. 

है आज ज़मीं का गुस्ल-ए-सेहत', 
जिस दिल में हो जितना खून लाये. 

सहरा सहरा लहू के खेमे, 
फिर प्यासे लब-ए-फरात' आये.

___________________________शब्दार्थ ___________________________________
गुस्ल-ए-सेहत=पवित्रता के लिये स्नान | लब-ए-फरात=शीतल मीठा पानी का कनारा (ईराक की एक नदी है - फरात)
____________________________________________________________________