पढने और संकलन का शौक ही इस ब्लॉग का आधार है... महान कवि, शायर, रचनाकार और उनकी उत्कृष्ट रचनाएँ.... हमारे मित्र... हमारे गुरु... हमारे मार्गदर्शक... निश्चित रूप से हमारी बहुमूल्य धरोहर... विशुद्ध रूप से एक अव्यवसायिक संकलन जिसका एक मात्र और निःस्वार्थ उद्देश्य महान काव्य किवदंतियों के अप्रतिम रचना संसार को अधिकाधिक काव्य रसिकों तक पंहुचाना है... "काव्य मंजूषा"
Showing posts with label क़तील शिफाई. Show all posts
Showing posts with label क़तील शिफाई. Show all posts

Wednesday, 13 March 2013

ग़ज़ल ४

अपने हाथों की लकीरों में सजा ले मुझको. 
मैं हूँ तेरा नसीब अपना बना ले मुझको. 

मैं जो काँटा हूँ तो चल मुझसे बचा के दामन, 
मैं जो अगर फूल हूँ तो जुड़े में सजा ले मुझको. 

मैं खुले दर के किसी घर का हूँ सामाँ प्यारे,
तू दबे पाँव कभी आके चुरा ले मुझको. 

तर्के उल्फत' की कसम भी कोई होती है कसम,
तू कभी याद तो कर, भूलने वाले मुझको. 

मुझको तू पूछने आया है वफ़ा के माने,
यह तेरी सादा दिली मार न डाले मुझको.

_____________________
तर्के उल्फत = सम्बन्ध विच्छेद

      

Wednesday, 11 July 2012

ग़ज़ल ३

तूफां कोई उठे न मेरे अहतिजाज़' से. 
डरता हूँ तेरे शह्र के रस्मो रिवाज़ से. 

कहते हैं एक शख्स ने कर ली है ख़ुदकुशी,
वोह इंतकाम लेने चला था समाज से. 

लेना पडेगा इश्क में तर्के-वफ़ा' से काम,
परहेज इस मर्ज़ में है बेहतर इलाज़ से. 

जी चाहे उसकी रहगुज़र में खड़े रहें, 
इस आशिकी में हम तो गए काम-काज से. 

कोई नशे में सच को छिपाता नहीं क़तील
शामिल हूँ मैं भी हल्क-ए-रिन्दाँ' में आज से.

___________________शब्दार्थ_____________________
| अहतिजाज़=विरोध/प्रतिवाद | तर्के-वफ़ा=वफ़ा छोड़ना | हल्क-ए-रिन्दाँ=शराब पीने वाले |
_____________________________________________ 

Monday, 2 July 2012

ग़ज़ल २

शाम के सांवले चेहरे को निखारा जाए. 
क्यों न सागर' से कोई चाँद उभारा जाए. 

रास आया नहीं तस्कीन' का साहिल' कोई,
फिर प्यास को दरिया में उतारा जाए.

अब मेरे शहर में आयेगी सवारी किसकी, 
अब किस उम्मीद पर राहों को संवारा जाए.

महरबां तेरी नज़र तेरी अदाएं कातिल,
तुझ को किस नाम से पुकारा जाए.

मुझ को डर है तेरे वादे पे भरोसा करके,
मुफ्त में यह दिले खुशफहम' न मारा जाए.

______________शब्दार्थ_________________
| सागर=जाम | तस्कीन=दिलासा/ढाढस | साहिल=किनारा | दिले खुशफहम=भ्रम पालने वाला |
____________________________________ 

गजल १

हम को अपनी पुरफिशानी' का सिला क्यों कर मिले.
चाँद पर जाकर भी ऐ दुनिया हमें पत्थर मिले.

सहने गुलशन' का ये आलम था कि जब आंधी रुकी,
हर तरफ बिखरे हुए कुछ तितलियों के पर मिले.

रहबरों' के दम से अब राहों में इतनी भीड़ है,
सोचते हैं अपने घर का रास्ता क्यों कर मिले.

किसको अब सिजदों' कि हसरत किसको जौके बंदगी,
सर के दुश्मन थे सभी जितने भी संगेदर' मिले.

उनके हाथों में कतील इक दिन छुरी देखोगे तुम,
वो मुनाफिक' जो गले लगाकर तुम्हें अक्सर मिले.

_________________शब्दार्थ_____________________
| पुरफिशानी=मिहनत/परिश्रम |  सहने गुलशन=बाग़ का आँगन | रहबर=मार्गदर्शक | सिजदा=श्रद्धा में झुकना | जौके बंदगी=पूजा का शौक | संगेदर=पत्थर के दर | मुनाफिक=बुराई करने वाला |
___________________________________________